जयस डिंडोरी प्रतिनिधि मंडल का जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार से सौजन्य भेंट, कई सामाजिक मुद्दों पर चर्चा।
जयस जिलाध्यक्ष इंद्रप्राल मरकाम के नेतृत्व में जयस प्रतिनिधि मंडल द्वारा 31 अगस्त 2021 को माननीय पुलिस अधीक्षक डिंडोरी अमित कुमार से सौजन्य भेंट किया गया। जिसमें जिले के गंभीर सामाजिक मुद्दों और समस्याओं और उनके समाधानों पर चर्चा किया गया, जिसमें नशाबंदी, नशीली चीजों की तश्करी, सट्टा, जुआ पर कड़ाई से रोक लगाने पर चर्चा हुई। साथ ही कुछ दिनों पहले जिले की तीन थानों को नक्सल प्रभावित घोषित करने पर भी चर्चा हुई। विगत दिनों किसलपुरी मे तीन आदिवासियों की आगजनी से हुई रहस्यमयी मृत्यु पर कार्यवाही पर चर्चा हुई।जयस की महत्त्वाकांक्षी योजना शहीद भगतसिंह पुस्तकालय के विषय मे भी पुलिस अधीक्षक से चर्चा हुई, जिसमें उन्होंने यथासंभव सहयोग का आश्वासन दिया, पुलिस अधीक्षक ने सभी विषयों पर उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। जयस प्रतिनिधि मंडल में जयस जिलाध्यक्ष इंद्रप्राल मरकाम,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं जयस प्रचारक एडवोकेट अनुपम परस्ते,संगठन मंत्री शहपुरा कृष्णपाल तेकाम,संभागीय कार्यवाहक अध्यक्ष महासिंह सरैया, महामंत्री सौरभ धुर्वे, राम स्वरूप धुर्वे, मनोज उरैति, खेम राज, गन...